भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर को रेलवे कमेटी का सदस्य बनाया गया

नई दिल्ली, 17वीं लोकसभा के लिए संसद की स्थायी समितियों का गठन किया गया है। पहली संसद पहुंची बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और टीएमसी सांसद नुसरत जहां को संसद में अहम जिम्मेदारी दी गई है। नुसरत जहां को जल संसाधन मामलों पर बनी संसदीय कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस कमेटी की अध्यक्षता बीजेपी सांसद संजय जायसवाल करेंगे। भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रेलवे पर बनी कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस कमेटी में फारुक अब्दुल्ला भी रहेंगे। इस कमेटी की अध्यक्षता बीजेपी सांसद राधा मोहन सिंह करेंगे। इस बार वित्त और विदेश मंत्रालय से जुड़ी स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्षता कांग्रेस को नहीं सौंपी गई है। पिछली लोकसभा में इन स्टैंडिंग कमेटियों की अध्यक्षता कांग्रेस कर रही थी। इस बार इन दोनों अहम कमेटियों की अध्यक्षता बीजेपी सांसदों को दी गई है। हजारीबाग से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा को वित्त जबकि पी पी चौधरी को विदेश मंत्रालय से जुड़ी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *