दिव्यांका की जल्द हो रही वेब सीरीज में एंट्री, शेफ की भूमिका में देंगी दिखाई

मुंबई, ये है मोहब्बते फेम स्टार दिव्यांका त्रिपाठी आगामी वेब सीरीज ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ के साथ डिजिटल स्पेस में डेब्यू करने जा रही हैं। डिजिटल डेब्यू को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं। वेब सीरीज में दिव्यांका शेफ बनी है। लेकिन असल जिंदगी में दिव्यांका इसके बिल्कुल उलट हैं। उन्हें खाना बनाना बिल्कुल पसंद नहीं है। दिव्यांका का कहना है कि शेफ के गुर सीखने के लिए उन्हें एक लंबी वर्कशॉप से होकर गुजरना पड़ा। दिव्यांका ने कहा असल जिंदगी में मैं एक अच्छी कुक नहीं हूं। वेब सीरीज में शेफ के किरदार को निभाना मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण काम रहा। मुझे कुकिंग करना बिल्कुल पसंद ही नहीं है। घर पर मैं खाना तभी बनाती हूं जब मुझे अपने पति को प्रभावित करना होता है।
इसलिए इस किरदार के लिए तैयारी करने के लिए मुझे काफी कुछ सीखना पड़ा। सबसे चैलेंजिंग पार्ट कच्चे चिकन या मछली को पकड़ना या काटना था, क्योंकि मैं शाकाहारी हूं। मुझे इससे उबरना पड़ा और मैंने उसे इस तरह से किया जिस तरह से हम कलाकार चुनौतियों को लेते हैं और उनसे सीखते हैं। शो की कहानी दो सफल शेफ की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी एक-दूसरे से प्यार किया करते थे, दिव्यांका इसमें नित्या नामक शेफ का किरदार निभा रही हैं। प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित इस सीरीज में प्रियांशु चटर्जी, बरखा बिष्ट, नवनीत निशान और मानिनी मिश्रा हैं। शो में दिव्यांका राजीव खंडेलवाल संग रोमांस करती दिखेंगी। ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ का प्रीमियर ऑल्ट बालाजी और जी5 पर 3 सितंबर को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *