नीतीश भारद्वाज एक बार फिर से स्टेज पर कृष्णा के रूप में लौटेंगे

मुंबई, बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में लंबे समय तक कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज आगामी नाटक में अपने 1980 के दशक के किरदार में फिर से दिखाई देंगे। थियेटर निर्देशक अतुल सत्य कौशिक के एक नाटक ‘चक्रव्यूह’ में भारद्वाज ने आधुनिक जीवन पर लागू महाभारत के सवालों का जवाब दिया है। 56 वर्षीय इस अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं हमेशा मानता हूं कि महाभारत की कहानियां आज की कलयुग के लिए भी प्रासंगिक हैं और 1988-1990 के टेलीविजन सीरीयल में मेरे द्वारा निभाए गए कृष्ण के चरित्र को समझने के लिए मैंने उन पर आधारित कई किताबों का अध्ययन किया था।’’ भारद्वाज ने आशुतोष गोवारिकर की 2016 में आई फिल्म ‘मोहेनजोदारो’ में अभिनय किया था। ‘चक्रव्यूह’ को शनिवार को दिल्ली में श्री राम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आट्र्स और रविवार को रॉयल ओपेरा हाउस में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *