जबलपुर, गोरखपुर थानाक्षेत्र के कटंगा निवासी एक वृद्धा के एटीएम की क्लोनिंग कर शातिर जालसाजों ने 1 लाख 60 हजार रुपये निकाल लिये। उसके बचत खाते से रकम दो दिन में 1 लाख 60 हजार रुपये की रकम लखनऊ के एटीएम से निकाल ली गई। रकम निकालने का मैसेज भी बैंक से नहीं आया। यहां उल्लेखनीय है कि एटीएम से १ दिन में अधिकतम 40 हजार रुपये निकाले जा सकते है। 8 बार में 20 – 20 हजार रुपये दो दिन के अंदर खाते से निकाल लिये गये। यह भी बैंक की लापरवाही उजागर करती है।
गोरखपुर पुुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कटंगा निवासी ७० वर्षीय वृद्धा श्रीमति बीना गुलाटी ने गोरखपुर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसमें बताया कि स्टेट बैंक की कटंगा शाखा में उसका खाता है। जिसमें उसका मोबाईल नम्बर रजिस्टर्ड है। गत १७ एवं १८ फरवरी को ८ बार में २०-२० हजार रूपये करके कुल १ लाख ६० हजार रूपये किसी अज्ञात के द्वारा उसके एकाउंट से एटीएम के माध्यम से निकाले गये है जबकि बैंक के नियमानुसार एटीएम के माध्यम से एक दिन में अधिकतम ४० हजार और दो दिन में ८० हजार रुपये ही निकाले जा सकते है किंतु उसके एकाउंट से १ लाख ६० हजार रूपये निकाल लिये गये है,पुलिस जांच में पता चला कि लखनऊ के ए.टी.एम से राशि निकाली गई है। उक्त राशि न तो वृद्धा ने निकाली है और न ही वह कभी लखनऊ गयी है, तथा न ही कभी किसी को ए.टी.एम पासबर्ड की जानकारी दी है, बैंक के द्वारा उसे रूपये निकालने का मैसिज भी नहीं आया, उसका एटीएम कार्ड भी उसके पास है।
शिकायत पर प्राथमिक जाँच की गई, जिसमें से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ए.टी.एम. की क्लोनिंग कर कटंगा के एस.बी.आई. बैंक के खाता के एकाउट से लखनऊ के एटीएम से १ लाख ६० हजार रुपये निकाल कर धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा ४२० के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
कटंगा की वृद्धा के खाते से ए.टी.एम.की क्लोनिंग कर लखनऊ से निकले 1 लाख 60 हजार