शानदार रिस्पॉन्स, एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया साहो का टेलर

मुंबई, फिल्म ‘साहो’ का ट्रेलर कल रिलीज किया गया। इस ट्रेलर को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की इस फिल्म के हिन्दी वर्जन को यूट्यूब पर एक दिन में ही एक करोड़ से ज्यादा बार देख लिया गया है। 11 अगस्त की सुबह तक इसके कुल व्यूज 14,408,470 थे, जो तेजी से बढ़ रहे हैं। 10 अगस्त को रिलीज हुए ट्रेलर का धमाकेदार ऐक्शन और रोमांस की झलक ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब रही।बता दें कि, प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘साहो’ 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे जैसे बॉलिवुड सितारे भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। लोगों ने कॉमेंट करते हुए इस मूवी को पहले ही ब्लॉक बस्टर बताना शुरू कर दिया है। यूजर्स ने यह तक कहा कि ‘साहो’ इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी। इतना ही नहीं लोगों ने तो बीटाउन किंग्स कहे जाने वाले खान्स यानी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को भी बचकर रहने को कहा। इस मूवी को टॉलिवुड डायरेक्टर सुजीत ने डायरेक्ट किया है, जो सिर्फ 28 साल के हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2014 में ‘रन राजा रन’ को डायरेक्ट किया था। लोगों ने कॉमेंट करते हुए सुजीत की जमकर तारीफ की। उन्होंने इस बात पर हैरानी भी जताई कि इतनी यंग ऐज में सुजीत ने न सिर्फ प्रभास जैसे मेगास्टार को लेकर फिल्म बनाई बल्कि उसे इतने शानदार रूप में डिलिवर भी किया। यूजर्स ने कहा कि उन्हें यकीन है कि सुजीत की यह फिल्म प्रभास के करियर की एक और सुपरहिट साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *