सुषमा ने मोदी को सिखाया पहला सबक, रातों-रात तैयार कराई UN की स्पीच

नई दिल्ली, पूर्व विदेश मंत्री के लिए आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा में पीएम मोदी ने कहा कि पीएम बनने के बाद पहला सबक उन्हें सुषमा स्वराज से ही मिला था। जहां सब लोगों ने सुषमा स्वराज के साथ अपने संबंधों का जिक्र किया, वहीं पीएम मोदी ने उस समय का एक किस्सा सुनाया, जब वह पहली बार संयुक्त राष्ट्र में भाषण देने वाले थे। पीएम मोदी ने कहा, यूएन में मेरा भाषण होना था, मैं पहली बार वहां जा रहा था। सुषमा जी मुझसे पहले पहुंच गई थीं। मैं जब वहां पहुंचा तो मुझे रिसीव करने के लिए वह गेट पर थीं। मैंने कहा कि कल सुबह मुझे बोलना है, इस पर चर्चा कर लेते हैं तो सुषमा जी ने पूछा कि आपका भाषण कहां है? मैंने कहा कि ऐसे ही बोल देंगे। उन्होंने कहा कि अरे भाई ऐसे नहीं होता है। मोदी ने कहा, सुषमा जी ने मुझसे कहा कि ऐसा नहीं होता जी, दुनिया से भारत की बात करनी है, आप अपनी मर्जी से नहीं बोल सकते हैं। मैं पीएम था और वह विदेश मंत्रालय को संभालने वाली साथी मंत्री थीं, लेकिन वह मुझे कहती हैं कि अरे भई ऐसा नहीं होता है। मैंने कहा कि पढ़कर बोलना मेरे लिए मुश्किल होता है, मैं ऐसे ही बोल दूंगा। उन्होंने कहा कि जी नहीं। रात को ही उन्होंने मुझसे स्पीच तैयार कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *