गजब की है उत्तर कोरिया की पांग सिम की याद्दाश्त

प्योंगयांग, दुनिया में उत्तर कोरिया की चर्चा भले ही किम जोंग उन के कारनामों से होती हो, मगर उनके देश के कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अच्छे कामों के लिए प्रशंसा पा रहे हैं। किम उन पर गर्व भी कर सकते हैं। याददाश्त के मामले में उत्तर कोरियाई किसी से कम नहीं। यहां की 22 साल की पांग उन सिम महज 18 सेकंड में 5 हजार से ज्यादा अंक याद कर लेती हैं। इतना ही नहीं वे एक मिनट से कम वक्त में ताश की पूरी गड्डी (52 पत्ते) का पूरा ऑर्डर याद कर उसे दोबारा से जमा लेती हैं।
पिछले साल दिसंबर में उत्तर कोरिया पहली बार वल्र्ड मेमोरी चैम्पियनशिप में शामिल हुआ। इसमें पांग ने ही देश का प्रतिनिधित्व किया। कोरियाई टीम ने 7 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए। पांग कहती हैं- यह आसान नहीं होता। लेकिन जब आप तयशुदा वक्त में बेहतर कोशिश करने लगते हैं तो चीजों याद रहने लगती हैं। यह उतना भी कठिन नहीं है जितना लोग इसे समझते हैं। अगर आप इसमें आनंद लेंगे, तो काफी सरल है। चैम्पियनशिप में पांग ओवरऑल दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 5187 बाइनरी नंबरों और 1772 कार्ड्स को एक घंटे में जमा दिया। पांग प्लेइंग कार्ड्स की एक गड्डी को उसी ऑर्डर में 17.67 सेकंड में जमाने का रिकॉर्ड है। पांग की टीममेट री सोंग मी ओवरऑल 7वें स्थान पर रहीं। उन्होंने 15 सेकंड में 302 शब्द रिकॉल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *