पति निक ने दी प्रियंका को बधाई, फिल्म ‘पाणी’ को मिलने जा रहा नैशनल अवॉर्ड

मुंबई, शुक्रवार को घोषित हुए 66 वें नैशनल फिल्म अवॉर्ड में प्रियंका चोपड़ा की मराठी प्रॉडक्शन फिल्म ‘पाणी’ ने इन्वाइरनमेंट कंज़रवेशन कैटिगरी में अवॉर्ड जीता है। अपनी इस उपलब्धि पर प्रियंका खुशी से फुली नहीें समा रही है। वही, उनके पति निक जोनस भी उन पर गर्व महसूस कर रहे हैं। ट्विटर पर निक ने प्रियंका को बधाई देते हुए एक प्यारा-सा मेसेज लिखा। निक ने ट्वीट किया, ‘प्रियंका मुझे तुम पर और पूरी टीम पर बहुत गर्व है। ‘पाणी’ फिल्म में शामिल सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई।’ बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने नैशनल अवॉर्ड जीतने पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फिल्म की टीम को बधाई दी थी। साथ में एक स्पेशल नोट में प्रियंका ने लिखा, ”पाणी’ जैसी स्पेशल फिल्म प्रड्यूस कर मैं खुद पर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। दूसरा नैशनल अवॉर्ड जीतने पर ढेर सारी बधाई।’
प्रियंका ने आगे लिखा, ‘ज्यूरी ने इस फिल्म में लगी हमारी कड़ी मेहनत को पहचाना और सराहा। इसे इन्वाइरन्मेंटल कंजरवेशन पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म के तौर पर नैशनल अवॉर्ड से नवाजा। ‘पाणी’ एक छोटी सी कोशिश थी, जिसके जरिए हमने दुनियाभर में पानी की किल्लत को दर्शाने की कोशिश की। हमें इस बात का गर्व है कि फिल्म अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रही और हमारी मेहनत को स्वीकारा गया।’ गौरतलब है कि पर्पल पेबल पिक्चर्स की शुरुआत प्रियंका चोपड़ा ने की थी। अपने इस प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले वह ‘वेंटिलेटर’, ‘सरवन’, ‘पहुना: द लिटिल विजिटर्स’ और ‘फायरब्रैंड’ जैसी फिल्में प्रड्यूस कर चुकी हैं। वह अपनी आने वाली हिंदी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ को भी प्रड्यूस कर रही हैं। इसमें वह नजर भी आएंगी और साथ में फरहान अख्तर भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *