विश्वास नहीं होता कि कार्तिक के पीछे बाइक पर बैठने के मिल रहे पैसे -सारा

मुंबई, कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली ऐक्ट्रेस सारा अली खान अपनी पहली फिल्म के रिलीज होने से पहले से ही चर्चा में हैं। फिल्म ‘केदारनाथ’ से डेब्यू उन्होंने किया था और उसके बाद उनकी फिल्म ‘सिम्बा’ रिलीज हुई थी। सारा की यह दोनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं। जिसके बाद अब वह कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की अगली फिल्म में काम कर रही हैं। बता दें कि सारा अपनी फिल्मों के अलावा कार्तिक आर्यन के साथ अपने कथित अफेयर की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। अक्सर इन दोनों को एक साथ देखा जाता है। कुछ दिनों पहले ही सारा अली खान लखनऊ पहुंच गई थीं, जहां कार्तिक अपनी अगली फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की शूटिंग कर रहे थे। हाल में दोनों को साथ में दिल्ली में एक फैशन शो में भी देखा गया। अब सारा का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इसमें सारा कार्तिक आर्यन के साथ काम करने को लेकर एक दिलचस्प बयान देती नजर आई। दरअसल, कार्तिक के साथ काम करने के बारे में पूछे जाने पर सारा ने कहा कि उन्हें फिल्म के सेट पर काम करना बहुत अच्छा लगा और सेट पर हर दिन उनके लिए मजेदार था। सारा ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात पर विश्वास नहीं होता कि उन्हें कार्तिक आर्यन के पीछे बाइक पर बैठने के पैसे मिलते हैं, क्योंकि कोई भी लड़की ऐसा करने के लिए मरी जा रही होगी। वैसे सारा और कार्तिक तभी से चर्चा में आ गए थे जब करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में इसकी चर्चा सामने आई थी। इस चैट शो में जब सारा से पूछा गया कि वह किस आदमी के साथ डेट पर जाना चाहती हैं, तो उन्होंने कार्तिक आर्यन का नाम ही लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *