‘कारवां’ और ‘चॉपस्टिक्स’ से धूम मचने वाली मिथिला किस्मत को सब चीजों का श्रेय नहीं देतीं

बई, अभिनेत्री मिथिला पालकर ने ‘कारवां’ और ‘चॉपस्टिक्स’ में अपने किरदार से काफी कम समय में ही खुद को साबित कर दिखाया है। मिथिला ने कहा कि वह एक मेहनती इंसान हैं और उन्होंने अब तक जो कुछ भी हासिल किया है, उसका श्रेय वह भाग्य को नहीं देंगी। बता दें कि फिल्मों के अलावा मिथिला ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काम किया है। ‘गर्ल इन द सिटी’, ‘ऑफिशियल चुक्यगिरी’ जैसी वेब सीरीज के साथ ही साथ ‘लिटिल थिग्ंस’ के दो सीजन्स में भी मिथिला ने अपने बेहतर अभिनय का प्रदर्शन किया है। इतनी कम उम्र में इतनी उपलब्धियों को हासिल करने पर मिथिला कहती है कि, ‘‘मैं सब चीजों का श्रेय किस्मत को नहीं दूंगी। मुझे लगता है कि मैं बेहद मेहनती हूं और किसी भी काम के लिए मेहनत करने से नहीं चूकती।’’ मिथिला का यह भी कहना है, ‘‘एक कलाकार होने के नाते मैं किसी भी उद्योग में काम करने को तैयार हूं, चाहे वह बॉलीवुड, हॉलीवुड, डिजिटल प्लेटफॉर्म, दक्षिण भारतीय फिल्में या बंगाली फिल्में ही क्यों न हो। जहां अच्छा काम मिलेगा, मैं वहां जाऊंगी।’’ हालांकि, मिथिला का यह भी कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म उन्हें एक्सपेरीमेंट करने का मौका देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *