ई-टेंडर घोटाले में अदालत ने नरोत्तम मिश्रा के दोनो निज सचिवो को ईओडब्ल्यू को रिमांड पर सौंपा

भोपाल, ई टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मुश्किलें बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार नरोत्तम के दोनों गिरफ्तार निज सहायकों को ईओडब्ल्यू ने रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार भोपाल जिला अदालत में सुनवाई के बाद गुरुवार को कोर्ट ने दोनों को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। रिमांड पर लेने के बाद अब ईओडब्ल्यू निर्मल अवस्थी और वीरेंद्र पांडे से तीन दिन तक पूछताछ करेगी। सूत्रो का कहना है की पूछताछ में ई टेंडर घोटाले को लेकर बड़े खुलासे हो सकते हैं, इसके बाद आगे की जांच मे कई नेता और अफसरों पर भी गाज गिर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *