कुणाल खेमू ने तैमूर संग बेटी इनाया का फोटो शेयर किया 

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया के असली हीरो की तरह नजर आते हैं। इसकी वजह यह है कि तैमूर जो कुछ भी करते हैं उनकी फोटो वायरल हो जाती हैं। वैसे आपको बतला दें कि तैमूर और सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। कहा जाता है कि तैमूर तो इनाया का ध्यान ऐसे ही रखते हैं जैसे कि बड़े भाई को रखना चाहिए। दोनों को अक्सर साथ में खेलते हुए और मस्ती करते हुए देखा जाता है। ऐसे ही इन दिनों तैमूर की इनाया का हाथ पकड़े हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को कुणाल खेमू ने शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। तस्वीर में तैमूर ब्लू कलर की टी-शर्ट पहने और इनाया व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं। इस दौरान तैमूर और इनाया की केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी। पिछले दिनों तैमूर और इनाया की साथ खेलते हुए कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को देखते हुए कहा जा सकता है कि तैमूर ने जब इनाया को आते देखा तो वो बेहद खुश हो गए थे और इनाया से मिलने के लिए भागते हुए उनके पास पहुंच गए थे। सोशल मीडिया में तैमूर के पॉपुलर होने की वजह से बाजार में तैमूर सॉफ्ट टॉय भी आ चुके हैं। यही नहीं बल्कि तैमूर कुकीज भी बाजार में देखने को मिलते हैं। इस प्रकार तैमूर वाकई अपनी उम्र के शानदार हीरो बन चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *