जिम में पसीना बहा रही उर्वशी रौतेला, शेयर किया एरियल एक्सरसाइज़ का चित्र

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक जिम विडियो शेयर किया है। इस विडियो में उर्वशी एरियल एक्सरसाइज़ करती नजर आ रही हैं। इस विडियो में वह अपनी बॉडी को बड़ी ही खूबसूरती से स्ट्रेच करती दिख रही हैं। उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और अक्सर अबनी बोल्ड तस्वीरें अपने अकाउंट पर फैन्स के साथ शेयर किया करती हैं। उर्वशी को देखकर शायद आपको यकीन न हो लेकिन सच यह है कि वह नैशनल लेवल की बास्केटबॉल प्लेयर रह चुकी हैं। बता दें कि उर्वशी 17 साल की थीं, तब उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया गया। उर्वशी साउथ कोरिया में 2011 में मिस एशियन सुपर मॉडल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने बॉलिवुड में फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ से एंट्री मारी जिसमें उनके हीरो सनी देओल थे। उर्वशी की खूबसूरती के साथ-साथ टोन्ड बॉडी और सेक्सी फिगर की बात करें तो उर्वशी रौतेला टॉप सिलेब्रिटीज़ में शामिल हैं। अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए उर्वशी जिम में काफी मेहनत करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *