मुंबई, मशहूर अदाकारा डिंपल कपाड़िया एक बार फिर बॉलीवुड का रुख कर रही हैं। ऐसे में बतलाया जा रहा है कि डिंपल वो बिंदास अभिनेत्री हैं जो सारी हदें पार कर जाती हैं। ऐसे में उनका एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो फिल्म के डायरेक्टर के कंधे पर पैर रखे कुछ इस तरह से खड़ी हैं मानों वो उस पर हावी हो चुकी हैं। जी हां यहां हम बात कर रहे हैं फिल्म अंग्रेजी मीडियम की, जिसकी शूटिंग इन दिनों लंदन में चल रही है। इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग की तस्वीर वायरल हो चुकी है। पिछले दिनों करीना कपूर खान का पहला लुक सामने आया था जिसमें वो एक कॉप का किरदार निभाती दिखीं थीं। गौरतलब है कि इरफान खान ने न्यूरोएंड्रोक्राइन कैंसर के इलाज के बाद फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ से बॉलीवुड में कमबैक करने का फैसला लिया है। इस फिल्म में अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री और बोल्ड अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली डिंपल कपाड़िया भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने डिंपल कपाड़िया के साथ वाला एक फोटो सोशल मीडया पर शेयर किया, जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल यही वह फोटो है जिसमें डिंपल फिल्म डायरेक्टर बने होमी के कंधे पर अपना पैर रखे नजर आ रही हैं। यह अलग बात है कि फिल्म में डिंपल किस किरदार को निभा रही हैं यह स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन जिस अंदाज में डिंपल डायरेक्टर के कंधे पर पैर रखकर खड़ी हैं, उससे यही संदेश जा रहा है कि उन्होंने मैदान मार लिया है। वैसे यहां आपको बतलाते चलें कि डायरेक्टर होमी और डिंपल कपाड़िया के बीच स्पेशल बॉन्ड है, इसलिए इसमें कोई हर्ज महसूस नहीं हो रहा है कि डिंपल ने उनके कंधे पर पैर रखा हुआ है। बल्कि वो तो इस तरह से बैठें हैं मानों उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि डिंपल ने उनके कंधे पर पैर रख दिया है। वैसे दावा यही किया जा रहा है कि फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में इरफान खान और करीना कपूर खान के साथ ही डिंपल कपाड़िया भी बड़ी स्क्रीन पर देख पाएंगे। अंग्रेजी मीडियम साल 2017 में आई फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है।
डिंपल कपाड़िया ने फिल्म डायरेक्टर होमी अदजानिया के कंधे पर रखा पैर, शेयर करने के साथ ही चित्र हुआ वायरल