अंततः भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा सपना चौधरी को भाया भाजपा का साथ

नई दिल्ली, हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी आखिरकार आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गईं। रविवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव रामलाल और सांसद मनोज तिवारी की मौजूदगी में सपना चौधरी भाजपा की पहली सदस्यता ली। इस अवसर पर मीडियाकर्मियों से सपना चौधरी ने कहा कि इस पार्टी की रीति नीति से मैं खुश हूं। इसलिए आज पार्टी की सदस्यता ली है। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले से सपना चौधरी पर सस्पेंस बना हुआ था। पहले उनके कांग्रेस में आने की खबरें आई थीं। इस साल मार्च में सपना चौधरी की कुछ तस्वीरें प्रियंका गांधी के साथ वायरल हो गई थी। इसके बाद सपना चौधरी के कांग्रेस में जाने की खबरें मीडिया में चल निकली थी। लेकिन फिर सपना खुद मीडिया के सामने आईं और उन्होंने इस खबर को गलत बताया। इसके बाद प्रचार के दौरान सपना चौधरी बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ देखी गईं। उन्होंने दिल्ली की विभिन्न सीटों पर बीजेपी के लिए रोडशो में हिस्सा लिया था। अब आखिरकार पार्टी में शामिल हुईं। सपना चौधरी हरियाणा की पॉप्युलर सिंगर और डांसर हैं, वह बॉलिवुड की फिल्मों में भी आइटम सॉग्स कर चुकी हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस में भी नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *