परिवार को बॉलीवुड से दूर रखने वाली जूही चावला ने बेटी जाह्नवी की तस्वीर की शेयर

मुंबई,सेलीब्रिटी परिवारों के बच्चों को भी चर्चा में रहना पसंद होता है पर ठीक इसके उलट अभिनेत्री जूही चावला को का परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बनाए रहता है। यही वजह है कि जहां दूसरे स्टार बच्चों की तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर छाई रहती हैं वहीं जूही चावला के बच्चों को कम लोग ही पहचानते हैं। जूही चावला ने हाल ही में अपनी बेटी जाह्नवी की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में जाह्नवी स्कूल क्लासरूम में बैठी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ ल‍िखा, “जाह्नवी अपने स्कूल फेयरवेल में, एक ही मोमेंट में खुश और दुखी भी।” रिपोर्ट्स की मानें तो जूही चावला की बेटी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई करती हैं।
जूही चावला की बेटी की तस्वीर देखकर सोशल मीड‍िया पर र‍िस्पांस आना शुरू हो गया है। कई फैंस ने कहा कि जूही की तरह ही उनकी बेटी की भी स्माइल है। वैसे कई बच्चों के बीच बैठी जाह्नवी को पहचानना आसान नहीं है। यही वजह है कि कई यूजर्स ने जूही चावला से सवाल किया है कि आपकी बेटी इनमें से कौन है? जूही चावला के दोनों बच्चे बेटी जाह्नवी और बेटा अर्जुन लाइम लाइट से दूर रहते हैं। सोशल मीड‍िया पर भी दोनों की एक्ट‍िव‍िटी कम देखने को मिलती है। मालूम हो कि जूही चावला ने 1995 में ब‍िजनेसमैन जय मेहता संग शादी की थी। जूही समय-समय पर फ़िल्में करती रहती हैं। जूही चावला को पिछले द‍िनों सोनम कपूर, अन‍िल कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *