नई दिल्ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। सिंधिया ने लोकसभा चुनाव में हार जाने के बाद सरकारी बंगला जो सफदरजंग रोड पर स्थित था। उसे छोड़ दिया है। अब उन्होंने डिफेंस कॉलोनी में एक नया मकान खरीदा है। जिसमें डेकोरेशन का काम चल रहा है। लगभग 2 सप्ताह में ज्योतिरादित्य सिंधिया डिफेंस कॉलोनी के अपने निजी मकान में शिफ्ट हो जाएंगे। उल्लेखनीय है, 1986 में यह बंगला उनके पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया को आवंटित हुआ था। उसके बाद से यह बंगला ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर आवंटित था।