दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंका से विश्वकप मुकाबला जीतने के लिए मिला 204 रनों का लक्ष्य

लंदन,आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 35वें मैच में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 49.3 ओवरों में 203 रन बनाये। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही ओर उसने सलामी बल्लेबाज करुणारत्ने का विकेट शुरुआत में ही खो दिया। करुणारत्ने बिना कोई रन बनाये रबाडा की गेंद पर डु प्लेसिस के हाथों कैच आउट हुए। पहला विकेट शून्य पर ही गिरने के बाद कुशल परेरा और फर्नाडो ने पारी को संभालने का प्रयास करते हुए दूसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। फर्नाडो 30 रन बनाकर बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद परेरा भी इतने ही रन बनाकर आउट हो गये। मैंडिस ने 23, सिल्वा ने 24 और मैथ्यूज ने 11 रन बनाए। थिसारा परेरा ने 21 रनों का योगदान दिया। वहीं इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसे उसके गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए लंकाई टीम को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *