बॉलिवुड में एक और कैंपेन की सुगबुगाहट, फेक ऑर्गैज्म के खिलाफ खड़ी हुईं पूजा बेदी

मुंबई,अभिनेत्री स्वरा भास्कर के फेक ऑर्गैज्म के खिलाफ अभिनेत्री पूजा बेदी खडी हो गई है। इसको देखकर ऐसा है कि बॉलिवुड में अब एक और कैंपेन शुरू होने जा रहा है। दरअसल अब फेक ऑर्गैज्म पर चर्चा चलनी शुरू हो गई है। ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर, सलोनी चोपड़ा, अपारशक्ति खुराना के बाद पूजा बेदी भी इस कैंपेन से जुड़ गई हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कैंपेन शुरू किया है। कॉन्डम ब्रैंड के ऑफिशल पेज से पूजा बेदी का एक विडियो शेयर किया गया है जिसमें वह इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए महिलाओं से कह रही हैं कि अगर उन्होंने भी सेक्स के दौरान फेक ऑर्गैज्म का नाटक किया है तो अपनी स्टोरीज शेयर करें। विडियो में पूजा बेदी यह भी बता रही हैं कि 1 जून को दोपहर 1 बजे वह ट्विटर पर इस मुद्दे पर सभी लोगों सवालों के जवाब भी देंगी। बता दें कि इससे पहले स्वरा भास्कर ने इस मुद्दे के सपॉर्ट में एक विडियो शेयर किया है। स्वरा ने कहा कि भारत में पहले ही सामाजिक और लैंगिग असमानता है और अब हम इस लिस्ट में ‘ऑर्गैज्म इनइक्वॉलिटी’ को नहीं जोड़ सकते हैं। कॉन्डम ब्रैंड के मुताबिक, भारत में 70 पर्सेंट से ज्यादा महिलाएं हर बार सेक्स के दौरान ऑर्गैज्म फील नहीं करती हैं। अब इस मुद्दे पर पूजा बेदी भी इस कॉन्डम ब्रैंड से जुड़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *