वरुण धवन कभी भी कर सकते हैं शादी की डेट अनाउंस – डेविड धवन

मुंबई, इन दिनों बॉलीवुड में हर दूसरे दिन एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को लेकर खबरें आ रही हैं। खबरों के अनुसार तो उनकी शादी की डेट और वैन्यू की घोषणा तक कर दी गई थी। लेकिन वरुण ने खुद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि फिलहाल शादी का मामला दूर है। इसी बीच अब वरुण के पिता और फिल्मी मेकर डेविड धवन ने दोनों की शादी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। बेटे वरुण धवन की शादी को लेकर किए गए सवाल पर डेविड ने कहा कि मैं भी उसे शादी करके देखना चाहता हूं। लेकिन वह कभी भी अपनी शादी की घोषणा कर सकता है। जिसके बाद मुझे व मेरी पत्नी को तुरंत इसकी तैयारियां शुरू करनी पड़ेगी। फिलहाल डेविड की बातों से साफ है कि वरुण अपनी शादी की डेट्स को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं है। वरुण ने भी एक बातचीत में बताया था कि वह शादी को लेकर बहुत जल्दबाजी में है, परंतु दिल्ली अभी दूर है। वह फिलहाल शादी के मूड में नहीं है, क्योंकि वह रेमो डिसूजा की आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वरुण धवन पिता डेविड धवन की फिल्म कुली नंबर वन के रिमेक में सारा अली खान के साथ नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *