रसोई गैस के दाम लगातार चौथे महीने बढे, 25 रूपये की वृद्धि

नई दिल्ली, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में 25 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। लगातार चौथे महीने रसोई गैस के दाम बढ़े हैं। इस महीने कीमत में रिवीजन के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर 14.2 किलो 771.50 रुपए का हो गया है। बहुत समय बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 19 किलो के दामों पर कोई बढ़ोत्तरी नहीं की की गई है। इस माह भी कारोबारियों को कॉमर्शियल सिलेंडर 1403.50 रुपए का पड़ेगा। बढ़ी हुई दरें शनिवार 01 जून से लागू हो गई हैं। इस माह उपभोक्ताओं के खाते में 274.41 रुपए की सब्सिडी जाएगी। छोटा गैस सिलेंडर पांच किलो का 282.50 रुपए का हो गया है। अब पांच किलो वाले सब्सिडाइज गैस सिलेंडर पर उपभोक्ता के खाते में 97.62 रुपए की सब्सिडी जाएगी। इंडियन ऑयल के अनुसार दिल्ली में एक जून से सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 497 रुपए 37 पैसे का मिलेगा। मई में इसकी कीमत 496 रुपए 14 पैसे थी। इसके साथ ही दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की वृद्धि की गई है। मई में इसकी कीमत 712 रुपए 50 पैसे थी जो जून में बढकर 737 रुपए 50 पैसे हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *