माधुरी दीक्षित फिल्म कलंक के फ्लॉप होने से नहीं हैं निराश

मुंबई, बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक ऐसी अदाकारा हैं, जिनके हुनर की चमक आज तक कायम है। माधुरी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का समय हो गया है। माधुरी अपने करियर में अब तक कई हिट फिल्में दे चुकी हैं लेकिन हाल ही में आई उनकी फिल्म कलंक साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई।
माधुरी कलंक फिल्म के फ्लॉप होने से परेशान नहीं है। माधुरी ने कहा, “मुझे इस इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का समय हो गया है। उतार-चढ़ाव हमारे काम का हिस्सा होते हैं। अगर फिल्म ज्यादा अच्छा नहीं करती है, तो मुझे इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।”
माधुरी ने आगे कहा, “हर किसी ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया कोई भी सेट पर आधे अधूरे दिल से काम करने नहीं जाता है। लेकिन आखिर में कुछ चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं होती हैं। हमें आगे बढ़ना चाहिए।”
बता दें, फिल्म कलंक में माधुरी के अलावा आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया था जबकि, प्रोड्यूस करण जौहर ने किया था।
माधुरी जल्द ही डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने सीजन 2’ में जज की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस शो में पहले सीजन की तरह ही धड़क के डायरेक्टर शशांक खेतान और कोरियोग्राफर तुषार कालिया माधुरी को जज के पैनल में जॉइन करेंगे। यह शो 15 जून से शुरु होगा।
बायोपिक से इंकार
माधुरी की बायोपिक बनने को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थीं। अब माधुरी ने खुद इन खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। अपनी बायोपिक बनने की खबरों को महज अफवाह करार देते हुए माधुरी ने कहा, “उनकी बायोपिक बनने की खबर अभी तक उनके द्वारा अपने बारे में सुनी गई सबसे बड़ी अफवाह है।” उन्होंने कहा, उन्हें इस बात के बारे में बिलकुल नहीं मालूम कि यह सब कहां से शुरू हुई। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहती हैं कि उनकी जिंदगी पर कोई बायोपिक बने।
एक रिपोर्ट के मुताबिक माधुरी ने कहा कि वह अपनी जिंदगी में अभी बहुत कुछ करना चाहती हैं। माधुरी जल्द ही प्रियंका चोपड़ा के लिए एक टीवी सीरीज का हिस्सा बनने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि टीवी ऐसी चीज है जो वक्त लेती है। मुझे तो ये भी नहीं पता कि यह प्रोजेक्ट होगा या नहीं।छोटे पर्दे पर माधुरी पहले भी नजर आ चुकी हैं और अब वह टीवी शो डांस दीवाने में बतौर जज एक बार फिर से वापसी करेंगी। शो का नया सीजन 15 जून से शुरू होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *