मुंबई, फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। इसी के चलते ईशान ने बताया कि उन्हें जान्हवी की कौन सी आदत पसंद नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार एक बातचीत में ईशान ने बताया कि जान्हवी बहुत ही मस्तीखोर है। वह जानती है कि किसी को कैसे परेशान किया जा सकता है और कभी-कभी अपनी हरकतों से इरिटेट कर देती है। वह बिना मतलब किसी टॉपिक को बदल कर उसी को लेकर बात करती है। इसके अलावा यदि उनका लड़ने का मन ना भी हो तो भी वह लड़ने लगती है, जो कि परेशान करता है। ईशान ने बताया कि वह जान्हवी से पहले भी मिल चुके हैं, परंतु फिल्म में साथ काम करने के बाद उनकी बॉन्डिंग बढ़ी है। उन्होंने बताया कि दोनों ने पहली बार साथ में हॉलीवुड फिल्म ला ला लैंड देखी थी। जिसके बाद दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ फिल्म एक्सचेंज करने लगे, जिससे उनकी दोस्ती और बढ़ी। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो जान्हवी जल्द ही गुंजन सक्सेना की बायोपिक फिल्म में नजर आने वाली है। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म तख्म और राजकुमार राव के साथ मूवी रूह अफजा में भी नजर आएंगी। वहीं फिलहाल ईशान ने कोई भी प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।
इशान खट्टर को जान्हवी कपूर की इस आदत से है खास चिढ