नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के विभागों की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्मिक, शिकायत निवारण और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा मंत्रालय और अंतरिक्ष विभाग के साथ कुछ अन्य पोर्टफोलियो अपने साथ रखे हैं। पिछली सरकार में गृहमंत्री रहे राजनाथ सिंह को इस बार रक्षामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पहली बार केंद्र सरकार में शामिल हुए अमित शाह को देश का नया गृहमंत्री बनाया गया है।
अमित शाह को गृहमंत्री बना कर पीएम मोदी ने साफ संकेत दे दिया है कि जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और केरल की हिंसक राजनीति करने वालों के प्रति अब सख्ती की जाएगी। नितिन गडकरी ने पिछले कार्यकाल में बेहतरीन कार्य किया था, इस लिए उन्हें फिर से सड़क और परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्मला सीतारमण को वित्तमंत्री बनाने का फैसला जरूर कुछ लोगों को चौंका सकता है, जबकि पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर को देश का नया विदेश मंत्री बनाया गया है।
कैबिनेट मंत्रियों का विभाग
नाम पार्टी मंत्रालय
राजनाथ सिंह भाजपा रक्षा मंत्री
अमित शाह भाजपा गृह मंत्री
नितिन गडकरी भाजपा सड़क परिवहन
डी वी सदानंद गौड़ा भाजपा रसायन एवं उर्वरक
निर्मला सीतारमण भाजपा वित्त
राम विलास पासवान एलजेपी उपभोक्ता एवं खाद्य
नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा कृषि एवं ग्रामीण विकास
रवि शंकर प्रसाद भाजपा कानून एवं संचार
हरसिमरत कौर बादल शिअद खाद्य प्रसंस्करण
थावरचंद गहलोत भाजपा सामाजिक न्याय
डॉ. एस. जयशंकर पूर्व राजनयिक विदेश मंत्री
रमेश पोखरियाल निशंक भाजपा मानव संसाधन विकास
अर्जुन मुंडा भाजपा आदिवासी मामले
स्मृति इरानी भाजपा महिला, बाल विकास एवं कपड़ा
डॉ. हर्षवर्धन भाजपा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान
प्रकाश जावड़ेकर भाजपा पर्यावरण, सूचना एवं प्रसारण
पीयूष गोयल भाजपा रेलवे, वाणिज्य और उद्योग
धर्मेंद्र प्रधान भाजपा पेट्रोलियम, स्टील, नैचरल गैस
मुख्तार अब्बास नकवी भाजपा अल्पसंख्यक मामले
प्रहलाद जोशी भाजपा संसदीय कार्य, कोयला
डॉ. महेंद्र नाथ पांडे भाजपा स्किल डिवेलपमेंट
अरविंद सावंत शिवसेना हैवी इंड्सट्रीज ऐंड पब्लिक एंटरप्राइज
गिरिराज सिंह भाजपा पशुपालन, डेयरी, मत्स्य
गजेंद्र सिंह शेखावत भाजपा जल शक्ति
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विभाग
नाम पार्टी मंत्रालय
संतोष कुमार गंगवार भाजपा श्रम और रोजगार
राव इंद्रजीत सिंह भाजपा सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
श्रीपाद नाइक भाजपा आयुर्वेद, योग, आयुष व रक्षा राज्य मंत्री
डॉ. जितेंद्र सिंह भाजपा राज्य मंत्री पीएमओ, पूर्वोत्तर विकास, स्पेस, परमाणु ऊर्जा
किरण रिजिजू भाजपा युवा मामले, खेल और अल्पसंख्यक मंत्रालय राज्य मंत्री
प्रहलाद सिंह पटेल भाजपा संस्कृति और पर्यटन
आर के सिंह भाजपा बिजली, अक्षय ऊर्जा, स्किल डिवेलपमेंट राज्य मंत्री
हरदीप सिंह पुरी भाजपा हाउसिंग ऐंड अर्बन अफेयर्स, सिविल ऐविएशन
मनसुख लाल मंडाविया भाजपा शिपिंग और रसायन व उर्वरक राज्य मंत्री
राज्य मंत्रियों के विभाग
नाम पार्टी मंत्रालय
फग्गन सिंह कुलस्ते भाजपा स्टील मंत्रालय
अश्विनी कुमार चौबे भाजपा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
अर्जुन राम मेघवाल भाजपा संसदीय कार्य मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय
जनरल वीके सिंह भाजपा सड़क परिवहन मंत्रालय
कृष्णपाल गुर्जर भाजपा सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता
रावसाहेब दानवे भाजपा उपभोक्ता मंत्रालय
जी किशन रेड्डी भाजपा गृह मंत्रालय
पुरुषोत्तम रुपाला भाजपा कृषि और किसान कल्याण
रामदास अठावले आरपीआई सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
साध्वी निरंजन ज्योति भाजपा ग्रामीण विकास
बाबुल सुप्रियो भाजपा पर्यावरण, जंगल और जलवायु परिवर्तन
संजीव बालियान भाजपा पशुपालन, डेयरी, मत्स्य
संजय धोत्रे भाजपा एचआरडी, संचार, आईटी
अनुराग ठाकुर भाजपा वित्त/कॉरपोरेट अफेयर्स
सुरेश अंगड़ी भाजपा रेलवे
नित्यानंद राय भाजपा गृह
रतन लाल कटारिया भाजपा जल शक्ति/सामाजिक न्याय आधिकारिता
वी मुरलीधरन भाजपा विदेश/संसदीय कार्य
रेणुका सिंह सरुता भाजपा अनुसूचित कल्याण
सोम प्रकाश भाजपा वाणिज्य एवं उद्योग
रामेश्वर तेली भाजपा खाद्य प्रसंस्करण
प्रताप सारंगी भाजपा सूक्ष्म एवं लघु उद्योग
कैलाश चौधरी भाजपा कृषि एवं किसान कल्याण
देबोश्री चौधरी भाजपा महिला एवं बाल विकास
अमित शाह को गृह, राजनाथ को रक्षा,निर्मला को वित्त और जयशंकर को विदेश विभाग की जिम्मेदारी