मोदी ने काशीवासियों का माना आभार, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर कार्यकर्ताओं से किया संवाद

वाराणसी, लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशीवासियों का आभार जताने के लिए आज सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान से पहुंच गए। उन्होंने काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
बेहतर काम करने वाले प्रदेश से लेकर जिले तक के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। प्रशासन और पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा कार्यक्रम करीब चार घंटे का होगा। प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आए और यहां से वह काशी विश्वनाथ मंदिर गए। जगह-जगह पीएम के स्वागत की तैयारी की गई है। पूरे रास्ते को झंडा-बैनर से पाटा गया है। छतों से पुष्पवर्षा की भी तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *