ड‍िस्को डांसर मिथुन ने कर दी ऐसी बातें की भावुक हो गए सुपर जज

मुंबई,डांस शो सुपरडांसर में ड‍िस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती छाये रहे हैं। शो पर बतौर सुपर गेस्ट पहुंचे मिथुन ने श‍िरकत की तो बच्चों में उत्साह आ गया। शो में बच्चों ने डांस के शानदार प्रदर्शन के साथ जमकर रंग जमाया। शो के आख‍िर में मिथुन चक्रवर्ती के गानों पर डांस के साथ कंटेस्टेंट और उनके मेंटर्स ने स्पेशल ट्रिब्यूट द‍िया लेकिन जब शो का अंत हुआ तो मिथुन भावुक हो गए और कुछ ऐसा कह गए कि शो में मौजूद दर्शक, जज, कंटेस्टेंट सबकी आंखों में आंसू आ गए।
दरअसल, शो में मिथुन के सुपरह‍िट गानों पर बच्चों ने कार्यक्रम पेश किया। इसे देखकर मिथुन को वो दौर याद आ गया जब स्ट्रगल करते हुए वो कोलकाता से मुंबई आए थे। उन्होंने स्ट्रगल के द‍िनों से जुड़े कई किस्से सुनाये। मिथुन ने कहा, “मैंने डांस नहीं सीखा, ये फुटपाथ, सड़कें ही मुझे स‍िखाने वाली हैं। शुरुआत में तो मैंने 75 रुपये किराया देकर जमीन में सोने का ठ‍िकाना भी ढूंढा था। ऐसे समय काटा, फिर इंडस्ट्री में मौका मिला। ये प्रदर्शन, प्यार देखकर बहुत भावुक हूं।”
मिथुन ये सब बोलने के बाद जाने लगे, लेकिन तभी स्टेज पर पलटकर आए और एक गाना गुनगुनाया। मिथुन ने अपनी फिल्म प्रेम प्रत‍िज्ञा के गाने को गाते हुए कहा, “प्यार कभी कम नहीं करना, कोई सितम कर लेना मर जाएंगे आशिक वरना इतना करम कर लेना।” ये गाते हुए मिथुन ने स‍िर झुकाकर मंच को अलव‍िदा कहा पर जाते-जाते वो सबको रुला गए। इस दौरान शो की जज गीता कपूर, श‍िल्पा शेट्टी, अनुराग बसु की आंखे नम थीं। शो में मौजूद दर्शक भी अपने आंसू रोक नहीं पाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *