नई दिल्ली,17वीं लोकसभा की 542 सीटों पर हुए चुनाव परिणाम गुरुवार को आ गए। भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि एनडीए को 350 के करीब सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस 52 सीटों पर सिमट गई है। जबकि, यूपीए गठबंधन को करीब 90 सीटें ही मिल रही हैं। 22 दलों वाले महागठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। मध्यप्रदेश की 29 सीटों में से 3 सीटों पर काबिज कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उत्तरप्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन को भी उत्साहजनक सीटें नहीं मिली, जबकि, भाजपा को सीटों का नुकसान हो रहा हैं। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में जमकर पैठ बनाई है। 2014 के चुनाव में 2 सांसदों वाली भाजपा यहां 18 सीटों पर आगे चल रही है। ओडिशा और कर्नाटक में भी भाजपा को सीटों बढ़ाई हैं। वहीं, छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। देश के चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित किए जा रहे हैं। रुझानों से साफ है कि मोदी के नेतृत्व को फिर एक बार स्पष्ट जनादेश मिलने जा रहा है।
गौरतलब है कि सरकार बनाने के लिए 2७2 सीटों की आवश्यकता होती है। चुनाव में जीत देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात में कार्यकर्ताओं को उत्साह भरा संबोधन दिया। मोदी ने कहा कि दुनिया के लोकतंत्र के इतिहास की यह सबसे बड़ी घटना है। दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव है। सारी दुनिया को भारत की लोकतांत्रिक शक्ति को पहचानना होगा। मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुरुक्षेत्र के मैदान में किसने कहा था कि मैं हस्तिनापुर के पक्ष में था, मैं किसी के साथ पक्षपात नहीं कर रहा था। मोदी ने कहा कि मैं भी भारत के लिए काम कर रहा हूं। मेरा किसी से कोई विरोध या पक्षपात नहीं है। मोदी ने कहा कि यह चुनाव देश की जनता खुद लड़ रही थी। आजादी के बाद जितने भी चुनाव हुए हैं, इस चुनाव ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उसके लिए उन्होंने सभी मतदाताओं, भाजपा सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास जताने के लिए आभार प्रकट किया है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी संबोधित किया। उन्होंने पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया के शीर्ष पर ले जाने का संकल्प लिया। मोदी ने कहा यह मेरी जीत नहीं है, यह भाजपा की जीत नहीं है, यह जनता की जीत है, यह भारत की जीत है।
मैं भी भारत के लिए काम कर रहा हूं, मेरा किसी से कोई विरोध या पक्षपात नहीं
