भाजपा ऑफिस में रात भर जश्न ढोल-नगाडो के साथ जमकर नाचे कार्यकर्ता

नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार चुनाव में भाजपा 303 सीट जीत रही है, जबकि एनडीए 350 सीट के साथ सरकार बनाने जा रही है। नतीजों के बीच भाजपा के दिल्ली ऑफिस में ढोल- नगाडो के साथ हजारो भाजपा कार्यकर्ताओ ने जश्न मनाया। इसमे कुछ कार्यकर्ताओ ने पार्टी के परिसर में जीत का जश्न मनाया, साथ ही जमकर मोदी सरकार के नारो से गुज रहा है। भाजपा के साथ देश के राजनीति इतिहास में यह पहली बार है जब कोई गैर-कांग्रेसी सरकार अपने दम पर बहुमत के साथ वापसी कर रही हो। मालूम हो कि यूं तो तीन बार अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा ने सरकार बनाई लेकिन वो एनडीए के सहयोगियों के भरोसे थे। इस बार मोदी एक तरह से इंदिरा के बराबर पहुंच गए हैं। १९६७ और १९७१ में इंदिरा गांधी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *