6 बोगस फर्मो ने 250 कारोबार करोड़ का कारोबार कर सरकार को लगाई 20 करोड़ की चपत

ग्वालियर,ग्वालियर में जीएसटी विभाग ने 6 ऐसी बोगस फर्मों का पता लगाया है । जो कागजों में खुली है। लेकिन जो पता दिया है। उस पर उनका कोई अस्तित्व नहीं है। जीएसटी में जो रिकॉर्ड उपलब्ध हुआ है। उसके अनुसार इन छह फर्मों ने लगभग 250 करोड़ रुपए का कारोबार करके 20 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी की है।
जीएसटी के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। इन कंपनियों द्वारा जो ई-वे बिल जारी किए हैं उनका परीक्षण किया जा रहा है।इन फर्मों का पंजीयन और टैक्स चोरी के कारोबार में कौन-कौन लोग लिप्त हैं। इनका पता लगाया जा रहा है। बैंकों के माध्यम से भुगतान इत्यादि पर भी विभाग द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
जांच में सामने आया घपला
विभागीय अधिकारी ई वे बिल जनरेशन के लिए डाटा एनालिसिस का काम कर रहे थे। उसी दौरान 6 माह के अंदर ग्वालियर की छह फर्मों ने लगभग 250 करोड़ रुपए का कारोबार किया । विभागीय अधिकारियों ने जब इन फर्म के बारे में जानकारी ली तो पता लगा कि इन फर्म के मालिकों ने 1 माह के लिए ही किराए पर जगह ली, और गायब हो गए।
20 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी से विभागीय अधिकारी हतप्रभ है। अब इस मामले की विभिन्न स्तरों पर जांच कर दोषी तक पहुंचने के प्रयास विभागीय अधिकारी कर रहे हैं। टैक्स चोरी रोकने के सरकार कितने भी प्रयास करें। तरह-तरह से बंदिश लगाये है। उसके बाद भी टैक्स की चोरी निर्बाध रूप से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *