एक मौका ऐसा भी जब प्रियंका की ड्रेस ठीक करते नजर आए निक

मुंबई, समय था कान्स फिल्म फेस्टीवल के एक इवेंट के दौरान फोटो सेशन का, लेकिन जैसे ही निक ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस कुछ गड़बड़ नजर आई तो उन्होंने वहीं सभी के सामने उसे सही करना शुरु कर दिया। यह करते हुए उनका भोलापन और बचपना साफ झलक रहा था। निक को ऐसा करते देख प्रियंका खासी खुश नजर आ रहीं थीं। वैसे अक्सर प्रियंका और निक जोनस ऐसा कुछ कर जाते हैं, जिससे सभी की नजरें उन पर टिक जाती हैं। एक तरह से उनका अंदाज चौंकाने वाला होता है। इस बार निक ने प्रियंका की ड्रेस सही करने का जो उपक्रम किया उसे देख लोग हैरान रह गए। दरअसल बात कान्स फिल्म फेस्टीवल के दौरान एक इवेंट चल रहा था, तभी प्रियंका और निक भी शामिल होने के लिए आगे आए। इस दौरान प्रियंका ने लैवेंडर कलर की फिश स्केल वाली ड्रेस पहनी हुई थी। उनके साथ पति निक भी थे, जिन्होंने बेलवेट का ब्लैक कलर वाला फॉर्मल आउटफिट पहना था। इस बीच प्रियंका और निक ने अपनी एक फैन के साथ फोटो भी क्लिक कराया, लेकिन तभी प्रियंका की ड्रेस में निक को कुछ गड़बड़ी नजर आ गई। फिर क्या था प्रियंका जैसे ही अपनी पति की तरफ घूमीं, निक ने बिना देर किए प्रियंका की ड्रेस सही करने लग गए। इस खूबसूरत पल की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसे फैंस ने पसंद भी किया है और कमेंट भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *