मानुषी छिल्लर के लुक में आया बदलाव, खूब मेहनत कर अपने आप को निखारा

मुंबई,मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी छिल्लर बेहद बदल गई हैं। उनके लुक्स में कमाल का बदलाव आया है। उनके मेकओवर को देखकर साफ पता चलता है कि इसके लिए उन्होंने कितनी मेहनत की होगी। मानुषी की फोटोज सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होती हैं। मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने के बाद से मानुषी ने खुद पर बहुत वर्क किया है। मानुषी शुरू से ऐसी नहीं दिखती थीं। उनकी पुरानी कई फोटोज इस बात की गवाह हैं कि उन्‍होंने किस तरह खुद को निखारा है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानुषी और अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक में साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूसर करेगा। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर दोस्‍तों के साथ कई पुरानी फोटोज शेयर की हैं। इनमें से कई फोटोज उनके एमबीबीएस फर्स्‍ट ईयर की भी हैं।
मानुषी हरियाणा के मध्‍यमवर्गीय परिवार से ताल्‍लुक रखती हैं। मानुषी की पढ़ाई दिल्ली और सोनीपत में हुई है। मानुषी मेडिकल स्‍टूडेंट रही हैं।मानुषी के पिता वैज्ञानिक और मां भी डॉक्टर हैं। मानुषी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वो कक्षा 12 में अंग्रेजी की ऑल इंडिया सीबीएसई टॉपर हैं। मिस इंडिया के अलावा मानुषी ने मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड अपने नाम किया। मानुषी छिल्लर मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं। मानुषी एक ट्रेंड कुचिपुड़ी डांसर भी हैं। उन्होंने राजा और राधा रेड्डी जैसे नामचीन गुरुओं से नृत्य का प्रशिक्षण लिया है। उनकी रुचि पैराग्लाइडिंग और बंजी जम्पिंग जैसे आउटडोर स्पोर्ट्स में है। खासतौर पर स्कूबा डायविंग को लेकर वह काफी क्रेजी हैं।
मानुषी से सवाल पूछा गया, दुनिया में किस पेशे को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? मानुषी ने जवाब दिया- दुनिया में मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। जहां तक वेतन की बात है इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि प्यार और सम्मान से है। उन्होंने कहा- मेरे जीवन में मां सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *