संजीव पुरी को आईटीसी का नया चेयरमैन बनाया गया

नई दिल्ली, इंडियन टोबैको कंपनी लिमिटेड (आईटीसी) ने अपने एमडी संजीव पुरी को नया चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। वे कंपनी के पूर्व एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और सीईओ वाईसी देवेश्वर का स्थान लेंगे, जिनका शनिवार को निधन हो गया था। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पुरी को नया चेयरमैन और एमडी बनाने का निर्णय लिया है। पुरी ने सोमवार से अपना कामकाज संभाल लिया है। पुरी इससे पहले कंपनी में ही एमडी के पद पर कार्यरत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *