पत्रकारों पर लाठीचार्ज के मामले में जूनागढ़ में पीएसआई समेत तीन सस्पैंड

अहमदाबाद, रविवार को जूनागढ़ में पत्रकारों पर लाठीचार्ज के मामले में एक पीएस और दो कांस्टेबलों को सस्पैंड कर दिया गया है| रविवार को जूनागढ़ स्वामीनारायण टेम्पल बोर्ड के चुनाव के दौरान पत्रकारों पर लाठीचार्ज किया गया था|. इस घटना को लेकर राज्यभर में कड़ी प्रतिक्रिया हुई थी.
इस संदर्भ में जूनागढ़ के आईजी सुभाष त्रिवेदी ने बयान जारी किया है| जिसमें कहा गया है कि इस मामले में पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों को सस्पैंड कर दिया गया है. जिसमें एक पीएसआई और दो पुलिस कांस्टेबल शामिल हैं. बता दें कि घटना के बाद जूनागढ़ के पुलिस अधीक्षक कचहरी पहुंचे सौराष्ट्र के पत्रकार दोषियों को सस्पैंड करने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *