दिग्विजय ने शुरू की जनसंपर्क पदयात्रा, घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे

भोपाल,भोपाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने जनसंपर्क पदयात्रा की शुरुआत विट्ठल मार्केट सब्जी मंडी से की सब्जी व्यवसायियों ने तथा उपस्थित किसानों ने श्री सिंह का भव्य स्वागत किया उसके उपरांत श्री सिंह की पदयात्रा 10 नंबर, 11 नंबर होते हुए साईंबाबा बोर्ड पहुंची।
व्यापरियों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जी एस टी को सरल व व्यावहारिक बनाया जायेगा।सब्जी व्यापारियों से श्री सिंह ने कहा कि आपकी समस्याओं का समाधान कांग्रेस करेगी। 12 तारीख तक आपकी जिम्मेदारी है, उसके बाद मेरी जवाबदारी है। श्री सिंह ने इसके उपरांत शाहपुरा क्षेत्र में जनसंपर्क किया तथा घर-घर पहुंच कर,अपने लिए समर्थन मांगा।जनसंपर्क पदयात्रा में बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता श्री सिंह के साथ थे।लोगों ने जगह जगह कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।श्री दिग्गविजय सिंह ने आम लोगों को आश्वस्त किया, वे उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *