‘भाभी जी घर पर हैं’ कि अंगूरी भाभी सफलता का श्रेय पति पीयूष पोयरे को देती हैं

मुंबई, छोटे पर्दे पर चर्चित धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ कि अंगूरी भाभी यानि शुभांगी अत्रे को कौन नहीं जानता। अपनी सफलता का श्रेय वे अपने सफल दाम्पत्य को देती है। उनका कहना है कि कभी भी उनके लिए इस विषय पर चिंता की बात नहीं थी। उन्होंने 19 साल की उम्र में 2000 में शादी कर ली और बाद में अपनी एक्टिंग के सपने को साकार किया। वह अपने पति पीयूष पोयरे को “मेरे जुनून को पंख देने” के लिए सारा श्रेय देने में थोड़ा भी संकोच नहीं करती है। वास्तव में, शुभांगी को लगता है कि अपने करियर की शुरुआत के बाद शादी ने उनके पक्ष में सबसे अच्छा काम किया।
शुभांगी ने कहा कि जब मैं करियर की तरफ कदम बढ़ाए तो वह अकेली नहीं थीं। उनके साथ उनके पति थे जो उनका हर कदम पर उनका साथ देते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह उस समय दो साल की बेटी आशी की मां थीं जब उन्होंने करियर में कदम रखा था और अपना करियर शुरू करने के लिए उसे घर पर छोड़ कर आती थीं। साथ ही चेहरे पर थोड़ी स्माइल और नम आंखों के साथ उन्होंने कहा कि मेरे करियर के शुरुआत में दो साल उतार-चढ़ाव से भरे थे, लेकिन मेरा परिवार मेरी ताकत बन गया, शुभांगी कहती हैं, उन्होंने कसौटी ज़िंदगी की (2007) के साथ टीवी में शुरुआत की और कस्तूरी में मुख्य भूमिकाएं कीं। दो हंसों का जोड़ा और चिड़िया घर।
शुभांगी ने अपनी बात को साझा करते हुए कहा कि जब मैं शूट पर जाती थी तो मेरे पति सेट पर लाते थे। पीयूष ने मेरा हर जगह साथ दिया यहां तक कि जब मैं 15 दिनों के लिए शूटिंग पर जाती थी तो मुझे कोई चिंता नहीं रहती थी कि मेरी बेटी की देख रेख कौन करेगा। उन्होंने कहा कि सच कहूं मेरे करियर का श्रेय मेरे पति पीयूष को जाता है। शुभांगी अत्रे अपनी सफलता का क्रेडिट अपने पति को देने से बिल्कुल नहीं कतराती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *