भोपाल, भोपाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने मध्य विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा। स्टेट बैंक कॉलोनी में आयोजित सभा में दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोगों ने उनसे कहा रथ पर बैठ जाऐं, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि जमीनी लोग जमीन पर चलते हैं, रथ पर नहीं। उन्होंने भाजपा की निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि वे क्षेत्र में इसलिए कुछ नहीं करते क्योंकि भाजपा को लगता है वैसे ही चुनाव जीत जाते हैं, कुछ करके क्या करेंगे।
सिंह ने भोपाल गैस अस्पताल के संबंध में कहा कि यह अस्पताल बहुत अच्छा था, किंतु अब हालत खस्ता है। कांग्रेस उसको सर्वसुविधा युक्त अस्पताल बनाएंगे हॉकी की नर्सरी भोपाल को कहे जाने पर,उन्होंने कहा कि ऐशबाग स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जाएगा।
11 नंबर बस स्टॉप पर सिंह ने भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पैसे भेजे गरीबों को मकान बनाने के लिए, किंतु मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने ठेकेदारों को पैसे देकर घटिया मकान बनवाएं उन्होंने आश्वस्त किया कि गरीबों का घर कोई नहीं छीन सकता। वे इस बात की लड़ाई लड़ेंगे। सिंह ने आश्वस्त किया कि वे गरीबों के हित की लड़ाई लड़ते आए हैं और सदैव लड़ते रहेंगे। श्री सिंह ने 11 नंबर बस स्टाप पर कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उद्घघाटन भी किया।
जमीनी लोग जमीन पर चलते हैं, रथ पर नहीं- दिग्विजय