कटारे पर रेप और अपहरण का आरोप लगाने वाली यूवती ने की खुदकुशी

भोपाल,कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे पर रेप और अपहरण समेत कई संगीन आरोप लगाकर सुर्ख़ियों में आई युवती ने उत्तर प्रदेश में जहर खा कर ख़ुदकुशी कर ली। गोरतलब है की करीब साल भर पहले माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय की छात्रा रही युवती के आरोप से प्रदेश की सियासत में बवाल मच गया था। लेकिन बाद में छात्रा ने अपने ही आरोपों को नकारते हुए इस पूरे मामले को लेकर किसी अन्य पर आरोप लगाये थे। अब उसी युवती ने अपने पुलिसकर्मी मंगेतर ओर उसके परिवार वालो द्वारा की गई दहेज की मांग से तंग आकर ख़ुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवती की उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर से इसी महीने शादी होने वाली थी, और उसके परिजनों पर दहेज़ का दबाव बनाया जा रहा था। मृतका यूवती के परिजनों ने सब इंस्पेक्टर बॉबी और उसके परिजन पर दहेज प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। यूवती ने यूपी के जिला मऊ थाना हलदरपुर में ही सुसाइड किया है। छात्रा की मां ने बॉबी की दहेज की मांग को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। मीडिया मे आई जानकारी के मुताबिक छात्रा की शादी झांसी पुलिस में दरोगा बॉबी से तय हुई थी। शादी इसी माह होने वाली थी। इस बीच बॉबी ने शादी के लिए प्रिंशु के परिवार से 40 लाख रुपए लिए थे, इसके अलावा 21 लाख रुपए गाड़ी के लिए ले चुका था। यह भी बताया जा रहा है, कि गुरूवार को उसने मकान के लिए अलग से पैसे मांगे इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। गोरतलब है की कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर पहले अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाने और बाद में उन आरोपों को नकार कर किसी अन्य पर आरोप लगाने वाली युवती ने पिछले दिनों जबलपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कटारे को क्लीनचिट देने के साथ ही इस संबंध में हाईकोर्ट में शपथपत्र भी प्रस्तुत कर दिया था। इस मामले में कई लोगों ने नाम सुर्ख़ियों में रहे और मामला राजनीति से प्रेरित बताया जाने लगा, आरोप लगाने के बाद कई वीडियो ऑडियो भी वायरल हुए। जानकारी के अनुसार यह मामला तब शुरू हुआ जब पिछले साल अटेर से तत्कालीन कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने क्राइम ब्रांच में हनीट्रैप का एक केस दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनसे फोन कर 20 से 25 लाख रुपए की मांग की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने माखनलाल में पत्रकारिता की छात्रा रही यूवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद मे जेल से ही छात्रा ने डीआईजी को पत्र लिखकर हेमंत कटारे पर रेप का आरोप लगाया। मामले मे इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कर वायरल हुए तीन वीडियो में छात्रा ने हेमंत कटारे पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *