पीएम मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी की पत्नी भगवतीबेन का 55 साल की उम्र में निधन

अहमदाबाद, लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में रैलियां कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिवार में दु:खद घटना घटी है. पीएम मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी की पत्नी भगवतीबेन मोदी का निधन हो गया. किडनी, मधुमेह और हृदय रोग से पीड़ित भगवतीबेन को सुबह बेचैनी की शिकायत के बाद अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां 11.30 बजे भगवतीबेन का निधन हो गया. 55 वर्षीय भगवतीबेन के निधन से मोदी परिवार में शोक फैल गया है. सिविल अस्पताल से भगवतीबेन का पार्थिव देह शहर के सेटेलाइट स्थित उनके निवास पर ले जाया गया है और आज शाम 5 बजे एसजी हाईवे स्थित थलतेज स्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. प्रहलाद मोदी गुजरात राज्य फेर प्राइस शोप्स एन्ड केरोसिन लाइसंस होल्डर एसोसिएशन के प्रमुख हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *