सिद्धू के बयान पर बिफरी भाजपा, राज्यपाल से की शिकायत

भोपाल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोतसिंह सिद्धू द्वारा प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर पदस्थ व्यक्ति को राष्ट्रद्रोही कहना कोई साधारण घटना नहीं है। यह एक शर्मनाक घटना है और भारतीय जनता पार्टी इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस के स्टार प्रचार नवजोतसिंह सिद्धू द्वारा सोमवार को बैरागढ़ में आयोजित सभा के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।
नवजोतसिंह सिद्धू द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि सिद्धू स्वयं कैबिनेट मंत्री हैं और उन्होंने भी संविधान की शपथ ली है। इसके बावजूद उन्होंने प्रधानमंत्री जी के प्रति इस तरह की भाषा और शब्दों का प्रयोग किया है, जो हमारे कानून और संविधान का उल्लंघन है। उन्होंने सिद्धू से पूछा कि जो व्यक्ति 130 करोड़ जनता का प्रतिनिधि है, जो लाल किले से देश का झंडा फहराता है, वह राष्ट्रद्रोही कैसे हो सकता है।
दिग्विजय सिंह को ऐसे ही लोग मिलते हैं
श्री झा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजयसिंह स्वयं राज्यसभा सदस्य हैं और संविधान को भली भांति जानते हैं। सिद्धू उन्हीं के समर्थन में सभा लेते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते रहे, लेकिन उन्होंने सिद्धू को नहीं रोका। श्री झा ने कहा कि चाहे कन्हैया कुमार हों, या नवजोतसिंह सिद्धू, दिग्विजयसिंह को उनके प्रचार के लिए ऐसे ही लोग मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *