पुलवामा आतंकी घटना की जिम्मेदारी किसकी- दिग्विजय

भोपाल, भोपाल लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने हुजूर विधानसभा में विभिन्न सभाओं को संबोधित करते हुए ग्राम-टीलाखेड़ी में कहा की मोदी की सरकार के पास पुलवामा आतंकी घटना की जानकारी 8 दिन पहले से थी, किंतु मोदी सोते रहे। घटना घट गई और हमारे शहीद 44 जवान हो गए। श्रीलंका में बम विस्फोट हुआ 200-250 लोगों की मृत्यु हुई, वहां की सरकार के मंत्रियों से इस्तीफा लिया गया घटना की जिम्मेदारी तय करते हुए, पर यहां एक भी अधिकारी ने इस्तीफा नहीं दिया।
सिंह ने उपस्थित आमजन से सवाल किया कि सरकार के पास सूचना आने के बाद यदि घटना होती है तो जिम्मेदारी किसकी है। मोदी जी से सवाल करो तो मोदी कहते हैं कि हम पाकिस्तानी हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर कहा कि जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, जिन नीतियों का विरोध करते थे। आज उन्हीं नीतियों को सफल बताते हैं। नोटबंदी में नकली नोट भी असली हो गए 1000 का नोट 700 रु. में जनता को खरीदना पड़ा। मोदी बताएं कि कितना काला धन वापस आया?
सिंह ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा जितेंद्र डागा का टिकट इसलिए कटा क्योंकि उन्होंने शिवराज के परिवार को चंदा नहीं दिया था।
आज हुजूर विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रमों को दिग्विजय सिंह ने संबोधित किया जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ मिलकर श्री सिंह का स्वागत किया। श्री सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह सांसद बनने के बाद उनकी मांगों को पूर्ण कर कराएंगे। इस अवसर इन सभी कार्यक्रमों में कांग्रेस के सभी बूथ, मंगलम सेक्टर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी, एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सहित विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *