नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव के दौरान ही बीजेपी में शामिल होने वाले बॉलिवुड अभिनेता सनी देओल से पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने सनी देओल की ही ‘गदर’ फिल्म का एक डायलॉग भी ट्वीट किया। पीएम मोदी ने लिखा,हम दोनों का मानना है कि हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, है,और रहेगा! पीएम मोदी ने ट्वीट किया, सनी देओल को लेकर जो चीज मुझे प्रभावित करती है,वह है उनकी विनम्रता और बेहतर भारत के लिए उनका पैशन। बीजेपी ने सनी देओल को पंजाब की गुरदारसुपर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार भी बनाया है। अभिनेता से नेता बने सनी देओल की जीत की कामना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज उनसे मिलकर खुशी हुई। हम सभी चाहते हैं कि गुरदासपुर सीट पर विजय हासिल करें। इस हाईप्रोफाइल सीट से 2014 में दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना ने जीत हासिल की थी, लेकिन उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई थी।
हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, है, और रहेगा ,सनी और पीएम मोदी की मुलाकात, टवीट किया डायलॉग