क्रिकेटर रोहित शर्मा की दीवानी है, सिंघम की हीरोइन काजल अग्रवाल

मुंबई,फिल्म सिंघम में अजय देवगन की हिरोइन बनकर बड़े पर्दे पर नजर आईं काजल अग्रवाल के दीवानों की कमी नहीं है। काजल को बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक पसंद किया जाता है। पर आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि काजल तो खुद किसी और की दीवानी हो चुकी हैं। दरअसल काजल को जिससे प्यार हुआ वह फिल्मी दुनिया से नहीं बल्कि क्रिकेट जगत से है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा की दीवानी काजल है। इसमें कोई शक नहीं कि काजल साउथ सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार होती हैं। हद यह है कि साउथ में तो फिल्में काजल के नाम से ही हिट हो जाती हैं। अब जबकि बॉलीवुड की भी अनेक फिल्मों में काजल नजर आ चुकी हैं, तो यही कयास लगाए जा रहे थे कि उनका हीरो फिल्मी दुनिया में से ही होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। काजल अग्रवाल फिल्मों की शूटिंग से वक्त निकालकर सोशल मीडिया में भी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर काजल खुद भी अपनी सेक्सी फोटोज और वीडियोज शेयर करती देखी जाती हैं। उनके बोल्ड और सेक्सी लुक वाले हॉट वीडियोज व फोटोज को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी बिकिनी फोटो शेयर करके धूम मचाने का काम करती रहती हैं। जहां तक फिल्मी दुनिया का सवाल है तो बताते चलें कि काजल ने 2004 में विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘क्यों’ में काम करते हुए बॉलीवुड में कदम रखा था। उस समय इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुछ खास नहीं किया था, लेकिन जब काजल ने अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम की तो सभी लोगों ने उन्हें सराहा और इसके साथ ही एक नई पहचान भी मिली। फिल्म सिंघम में काजल अग्रवाल अजय देवगन के साथ रोमांस करती हुईं नजर आईं थीं। इसी प्रकार टॉलीवुड में काजल की एंट्री साल 2007 में तेलुगु फिल्म लक्ष्मी कल्याणम से हुई। बहरहाल इस समय तो काजल के नैन एक क्रिकेटर से लग गए हैं, जिससे वो चर्चा में आई हैं। बताया जाता है कि काजल रोहित शर्मा की दीवानी हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *