UP बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित 12 वीं में बागपत की तनु और 10 वीं में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने टॉप किया

लखनऊ, यूपी बोर्ड की 10 वीं- 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। हाई स्कूल में गौतम रघुवंशी और 12 वीं में तनु तोमर टॉपर बने हैं। कक्षा 12 में टॉपर बनने वाली तनु यूपी के बागपत की रहने वाली हैं। वहीं हाई स्कूल में टॉप आने वाले गौतम रघुवंशी कानपुर के रहने वाले हैं। 2019 बोर्ड परीक्षा में 10 वीं में 80 फीसदी और 12 वीं में 70 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए। वहीं 10 वीं में 76.66 छात्र और 83.98 छात्राएं पास हुईं है। 12 वीं में 64.40 छात्र और 76.46 छात्राएं पास हुईं।
बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत कुल 58.06 लाख परीक्षार्थियों में से कुल 6.52 लाख ने परीक्षा छोड़ दी, इस प्रकार अंतिम रूप से 51.54 लाख परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया है। यूपी बोर्ड परीक्षा में अबकी बार हाईस्कूल में 3195603 एवं इंटरमीडिएट में 2611319 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें हाईस्कूल में 2.51 लाख एवं इंटरमीडिएट में 4.01 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव का कहना है कि पहली बार इंटरमीडिएट में एकल विषय के आधार पर परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। छात्र हमारी वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *