डूंगरपुर/बांसवाड़ा,लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को राजस्थान के डुंगरपुर पहुंचे। उन्होंने आज बांसवाड़ा, डूंगरपुर के प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम में चुनावी सभा को तीखे अंजाद में सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासी गरीब, जरूरतमंद, दलित, शोषित, किसान, जवान, महिलाओं, नौजवान, कर्मचारी सभी को कांग्रेस की न्याय योजना लाभ देगी। गांधी ने कहा कि पिछले 5 साल में पीएम मोदी ने सिर्फ 15 उद्योगपतियों के लिए सरकार चलाई है। राहुल ने कहा कि पीएम ने सिर्फ और सिर्फ किसानों का नुकसान किया है। रैली में राहुल गांधी ने कहा कि पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों का हुआ है, लेकिन अगले 5 साल सिर्फ न्याय ही होगा।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काल चंद उद्योगपतियों का विकास हुआ है जबकि पूरे देश के विकास की अच्छे दिन आयेंगे के रूप में जनता राह देखती रही और राहुल गांधी यही नहीं रूके उन्होने आदिवासियों को भरोसा दिलाया कि आदिवासियों के अधिकारों को लेकर कांग्रेस संघर्ष करेगी और सत्ता में आयेगी इनके विकास की योजनाएं धरातल पर लायेगी। उन्होंने कहा कि मोदी पांच साल से देश के 15-20 सबसे अमीर लोगों की सरकार चला रहे हैं कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के किसी भी किसान को कर्ज नहीं चुकाने की वजह से जेल में नहीं डाला जाएगा राहुल ने कहा, ‘‘उन्होंने (मोदी ने) आपके साथ, हिंदुस्तान के गरीब लोगों के साथ, आदिवासी लोगों के साथ अन्याय किया है. अब कांग्रेस पार्टी आपको न्याय देना चाहती है. जो पांच साल उन्होंने आपका नुकसान किया … मैं आपको कहना चाहता हूं कि मैं इस बात को मानता हूं कि पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे अधिक नुकसान आदिवासियों का किया है। राहुल ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी ने आपका जल, आपका जंगल व आपकी जमीन छीनने का काम किया. हम आपकी जमीन, आपके जल व आपके जंगल की रक्षा करेंगे। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों की पार्टी है कमजोर लोगों की पार्टी है हम 15 उद्योगपतियों की पार्टी नहीं हैं नरेंद्र मोदी ने आपके साथ अन्याय किया है. मैं आपको गारंटी देता हूं कि हम आपको न्याय देंगे..आदिवासियों को न्याय देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपका जल, आपका जंगल व आपकी जमीन छीनने का काम किया हम आपकी जमीन, आपके जल व आपके जंगल की रक्षा करेंगे। उन्होने कहा कि सरकार में 22 लाख नौकरियां हैं, ये पद खाली पड़े हैं कांग्रेस की सरकार बनने पर, एक साल में 22 लाख युवाओं को वह सरकारी नौकरियां दिलवाई जाएंगी दस लाख युवाओं को पंचायतों में रोजगार दिया जायेगा हम दस लाख युवाओं को पंचायतों में रोजगार दिलवाएंगे इसके साथ ही राहुल ने कहा कि किसानों को कर्ज न चुका पाने की वजह से जेल में नहीं डाला जाएगा उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो वर्ष 2019 में दो बजट बनेंगे इनमें से एक आम बजट और एक किसान बजट होगा।
मोदी ने 5 साल 15 उद्योगपतियों के लिए सरकार चलाई, कांग्रेस आदिवासियों और गरीबों को न्याय का लाभ देगी-राहुल