भाजपा ने पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर और नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी को टिकट दिया

नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव-2019 के अंतर्गत 12 मई को दिल्ली में मतदान होना है और मंगलवार 23 अप्रैल को छठे चरण के लिए नामांकन का अंतिम दिन है। भारतीय जनता पार्टी ने नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी और पूर्वी दिल्ली से क्रिकेट से नेता बने गौतम गंभीर को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि पिछले महीने ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी ने इन्हें एक मत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *