शैलेंद्र नामक व्यक्ति को प्रज्ञा ठाकुर ने चाकू मारकर घायल किया था- भूपेश

रायपुर,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है, कि प्रज्ञा बिलाईगढ़ में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां कुछ समय रहने के लिए आई थी। यहां पर शैलेंद्र देवागन से विवाद हो जाने पर उसने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया था। बीच बचाव नहीं होता, तो वह इतनी क्रोधित थी, कि इस शैलेंद्र की जान ही ले लेती।
भूपेश बघेल ने भाजपा के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा, कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ऐसे लोगों को टिकट देकर क्या बताना चाहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सीधा हमला किया। बघेल ने कहा जरूरत के हिसाब से मोदी जी कभी चाय वाले बन जाते हैं। कभी गंगा मां के बेटे बन जाते हैं। कभी साहू बन जाते हैं, कहीं पिछड़े बन जाते हैं, कभी सारे देश के सबसे सर्वशक्तिमान व्यक्ति बनते हैं। प्रधानमंत्री कभी रोने लगते हैं। बघेल ने कहा जगह-जगह रूप बदलकर वह लोगों को ठग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *