नई दिल्ली,भाजपा ने सात उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. शंकर लालवानी को इंदौर से टिकट दिया गया है,जबकि यूपी की घोसी सीट से हरिनारायण राजभर को प्रत्याशी बनाया गया है. भाजपा ने दिल्ली की चार सीटों के लिए भी प्रत्याशी तय कर दिए हैं चांदनी चौक से हर्षवर्धन,नार्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी,पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा,दक्षिण दिल्ली से रमेश विधूड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि अमृतसर से हरदीप पूरी कैंडिडेट होंगे.
शंकर लालवानी को इंदौर और हर्षवर्धन को चांदनी चौक से भाजपा का टिकट