स्मृति ईरानी पर नोट बांटने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर बैठी जांच, मांगी ‎रिपोर्ट

नई दिल्ली,केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मु‎श्किल में पड़ सकती हैं। उनकी गुजरात में एक चुनावी रैली के स्थल के बाहर जनता को नकदी बांटने के आरोप लग रहे हैं। पैसे बांटने से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने पर चुनाव आयोग ने दूरपाटन जिले के कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी है। चुनाव आयोग ने यह कदम लोगों को नकदी वितरित किये जाने के दावे को लेकर एक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद की। वीडियो हवाले से मीडिया में खबरों के सामने आने पर गुजरात चुनाव अधिकारियों ने जांच के आदेश ‎दिए। यहां से 125 किलोमीटर दूर पाटन जिले में 17 अप्रैल को यह रैली हुई थी और कुछ स्थानीय टेलीविजन चैनलों ने एक वीडियो प्रसारित की थी, जिसमें एक महिला को अन्य से कथित तौर पर धनराशि लेते हुए दिखाया गया था। इन मीडिया प्रतिष्ठानों ने आरोप लगाया था कि यह वीडियो ईरानी की पाटन रैली के बाहर बनाया गया था। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी (गुजरात) पी भारती ने बताया ‎कि हमने खबरों को देखने के बाद स्वत: संज्ञान लिया और पाटन जिले के कलेक्टर को मामले की जांच करने के बाद एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *