भूमि ने ‘सांड की आंख’ की निशानेबाज दादियों का शेयर किया वीडियो

मुंबई,अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सांड की आंख’ में 87 और 82 वर्षीय महिला निशानेबाजों की भूमिकाएं निभाने को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। यह फिल्म दो महिला शूटर, 87 साल की चंद्रो और 82 साल की प्राक्षी की कहानी पर आधारित है। भूमि और तापसी दोनों अब तक फिल्म के सेट से अपनी कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।
हाल ही में भूमि पेडनेकर रियल शूटर दादियों का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें प्राक्षी और चंद्रो अपना शेयर करते हुए घर का कामकाज करती नजर आ रही है और साथ निशाना भी लगा रही हैं। दोनों ने बताया कि कैसे उन्होंने निशानेबाजी की शुरुआत की। इसके बाद गांव में उनका मजाक उड़ाया जाने लगा लेकिन उन्होंने अपना शौक नहीं छोड़ा। आखिरकार जब उन्हें निशानेबाजी में पहला पदक मिला तब लोग उनकी मिसाल देने लगे।
पहले फिल्म का नाम था ‘वुमनिया’
बता दें कि ‘सांड की आखं’ को अनुराग कश्यप प्रोड्यूस कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम ‘वुमनिया’ रखा गया था। टाटइल पर विवाद होने के कारण इसका नाम बदलकर ‘सांड की आंख’ फाइनल किया गया है।
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘सांड की आंख’ का पहला लुक सामने आ गया है। इसके पहले कई तस्वीरें सामने आई थीं, लेकिन तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर का लुक पहली बार र‍िलीज किया गया है। पोस्टर में दोनों स्टार बूढ़ी दादी का रोल न‍िभा रही हैं। इसके ल‍िए उनके चेहरे को बूढ़ा द‍िखाने के लिए मेकअप टेक्निक का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म को द‍िवाली पर र‍िलीज किया जाएगा, इसका खुलासा पोस्टर में किया गया है।
फिल्म ‘सांड की आंख’ के दो पोस्टर र‍िलीज हुए हैं। पहले पोस्टर में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर घाघरा, कुर्ते में नजर आ रही हैं। पोस्टर में टैगलाइन दी गई है। “तन बूढ़ा होता है, मन बूढ़ा नहीं होता।”
दूसरे पोस्टर में ल‍िखा है। 60 साल में 700 मेडल जीते। तापसी ने अपनी फिल्म ‘सांड की आंख’ का पहला पोस्टर लुक शेयर करते हुए ल‍िखा, इस दिवाली पटाके नहीं गोलियां चलेंगी। भूमि ने लुक शेयर करते हुए ल‍िखा, “ये रोल अब तक का सबसे मुश्किल और प्रेरणा देने वाले किरदारों में से एक है।”
फिल्म ‘सांड की आंख’ में भूमि और तापसी के अलावा प्रकाश झा और विनीत सिंह भी अहम रोल में हैं। फिल्म को निधि परमार और अनुराग कश्यप प्रोड्यूस कर रहे हैं।
भूमि ने दम लगाकर हइशा फिल्म से बॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री मारी थी। इस फिल्म के लिए भूमि को बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड जीता था। भूमि की आखिरी फिल्म सोनचिड़िया थी जिसमें उन्होंने महिला डकैत का किरदार निभाया था हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। भूमि की कई फिल्में और रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *