कर ले तू भी मोहब्बत में मां की भूमिका में नजर आयेंगी साक्षी तंवर

मुंबई, छोटे पर्दे के कई सुपरह‍िट शो और दंगल फिल्म में आमिर खान की पत्नी का रोल न‍िभाने वाली साक्षी तंवर जल्द ही कर ले तू भी मोहब्बत के तीसरे सीजन में नजर आने वाली हैं। इस शो में एक बच्ची की मां बनी साक्षी तंवर ने र‍ियल लाइफ में मां होने का अनुभव साझा किया। साक्षी ने कहा, जब आप र‍ियल लाइफ में मां हो तो पर्दे पर इस किरदार को न‍िभाना आसान हो जाता है। ये ठीक वैसा ही किरदार होता है जैसा आप र‍ियल लाइफ में जीते हैं।
साक्षी ने कहा, मैं भी एक सामान्य मां की तरह ही हूं। मुझे भी उन सारी चीजों को फेस करना होता है जो आम ज‍िंदगी में एक मां के साथ होती हैं। सच कहूं तो ये एक बहुत ही सुदंर अनुभव है, जो आपको लाइफ में दूसरे लेवल पर ले जाता है।
साक्षी तंवर ने साल 2018 में एक लड़की को गोद ल‍िया था। साक्षी ने कहा था। अपने माता-पिता की दुआओं और परिवारवालों की सहायता की बदौलत मैंने एक बच्ची को गोद लिया है। मैं ये जानकारी आप लोगों के साथ शेयर करते हुए खुशी महसूस कर रही हूं। मेरे जीवन में इस बच्ची के आने से आनंद का आगमन हुआ है। निसंदेह ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा पल है। दित्या मेरी बेटी, सारी प्रार्थनाओं का जवाब है। अपने जीवन में मैं उसे पा कर धन्य महसूस कर रही हूं।दित्या हमारे घर में मां लक्ष्मी के रूप में आई है।”
साक्षी तंवर ने साल 1998 में रियलिटी शो अलबेला सुर मेला से उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी। साल 2000 में कहानी घर घर की टीवी सीरियल से वे पॉपुलर हुईं। साक्षी और एकता कपूर र‍ियल लाइफ में काफी अच्छे दोस्त हैं। एकता कपूर के मां बनने पर साक्षी का कहना है कि मैं बहुत खुश हूं कि हम एक जैसा फेस देख रहे हैं।
साक्षी ने र‍ियल लाइफ में प्यार और मोहब्बत के सवालों का जवाब देते हुए कहा, प्यार ज‍िंदगी के किसी भी मोड़ पर हो सकता है। मैं अपने मां-पापा को रोजाना एक-दूसरे से बहस करते देखती हूं। दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार और सम्मान करते हैं। प्यार लाइफ में कभी भी हो सकता है। इसका कोई तय समय नहीं है। साक्षी इन दिनों कर ले तू भी मोहब्बत के तीसरे सत्र में राम कपूर के अपोज‍िट नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *